इस एक रुपए की सिक्के से बदल सकती है आपकी किस्मत, हो सकते हैं मालामाल, जानिए…

नई दिल्ली. कई लोगों को पुराने सिक्के और नोटों के कलेक्शन का शौक होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके पास पैसा कमाने का बढ़िया तरीका है। आपके पास एक रुपए का पुराना सिक्का है तो 3.75 लाख रुपए कमा सकते हैं। दरअसल, देसी-विदेशी हर तरह के ​बहुत सारे सिक्के ऐसे होते हैं, जो वर्षों पहले बंद हो चुके हैं और ये अब नहीं के बराबर दिखते हैं।



यहां हम जिस सिक्के के बारे में बात कर रहे हैं, उसमें कुछ खासियतें होनी चाहिए। olx।in के मुताबिक, एक रुपए का यह दुर्लभ सिक्का वर्ष 1942 में ब्रिटिश शासन के दौरान जारी हुआ था। इस सिक्के के एक तरफ अंग्रेजी और उर्दू में एक रुपए इंडिया 1972 (One Rupee India 1942) लिखा हुआ है, वहीं सिक्के के दूसरी ओर ​ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज षष्ठम (George VI King Emperor) की तस्वीर मुद्रित है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

कहां बिक रहा है यह सिक्का ?
ई कॉमर्स वेबसाइट OLX (https://www।olx।in/) पर यह सिक्का बिक रहा है। इसकी कीमत 3.75 लाख रुपए रखी गई है। इस वेबसाइट पर इस तरह के यूनीक सिक्कों की सेल चलती रहती है। इस खास सिक्के की कीमत इसके सेलर ने तय कर रखी है। पुराने सिक्कों के शौकीन जिस किसी को भी यह सिक्का पसंद आता है, वह इसे खरीद सकता है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म olx पर सेलर के तौर पर खुद को रजिस्टर करके आप ऑनलाइन बोली आमंत्रित कर सकते हैं। ऐसे दुर्लभ सिक्कों के लिए आपको मोटी कीमत मिल सकती है। अगर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स (olx) पर सिक्के बेचना चाहते हों तो वहां रजिस्टर करने के बाद फ्री ऑफ कॉस्ट विज्ञापन पोस्ट करके ऑक्‍शन करा सकते हैं। ​जो भी सिक्‍के को खरीदने के इच्छुक होंगे, वे आपसे संपर्क करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

कई और भी वेबसाइट्स देती हैं सुविधा
पुराने सिक्कों और नोट की खरीद-बिक्री के लिए quickr, ebay, indiancoinmill, Indiamart और CoinBazar जैसी कई वेबसाइट्स ऑनलाइन प्‍लेटफार्म उपलब्‍ध कराती है। इन वेबसाइट्स पर आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, ई-मेल वगैरह जानकारी देकर रजिस्टर करना होता है। फिर आपको सिक्के की तस्वीर और डिटेल्स डालकर इसकी तय कीमत दर्ज करनी होती है। यहां से इच्छुक खरीदार आपसे संपर्क करेंगे और आपको तय कीमत देकर सिक्का खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

error: Content is protected !!