Toyota ने लॉन्च किया धांसू पिकअप एसयूवी Hilux, ऑन और ऑफ रोड दोनों में दमदार परफॉरमेंस…

नई दिल्ली. दुनिया की टॉप 10 कार निर्माता कंपनियों में शामिल Toyota Kirloskar ने अपनी एक और शानदार पिकअप एसयूवी Hilux लॉन्च किया है। कंपनी ने Hilux की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अप्रैल से Hilux की डिलीवरी शुरू कर सकती है।

 



कंपनी ने बताया कि यह व्हीकल मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के लिए 2.8 डीजल पावरट्रेन के साथ आएगा। यह मॉडल 4X4 ड्राइव के साथ आता है। Hilux में अन्य सुविधाओं के साथ 700 मिमी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) अगले महीने Hilux मॉडल की कीमत का खुलासा कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

टीकेएम के प्रबंध निदेशक मसाकाज़ु योशिमुरा (Masakazu Yoshimura) ने एक वर्चुअल इवेंट में कहा कि हमने दुनिया के सभी इलाकों में अत्याधिक कठोर परफॉरमेंस देने वाले वाहन को लॉन्च किया है। Hilux ब्रांड को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। इसने पहले ही ग्लोबली 20 मिलियन यूनिट की सेल्स पार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जैसे कि भारत अपनी आर्थिक प्रगति पर है। ग्राहक अपने लिए परिष्कृत लाइफस्टाइस व्हीकल की तलाश कर रहे हैं, जो साधारण रूप से ऑन और ऑफ रोड दोनों के लिए हो। योशिमुरा ने कहा, “Hilux अपने ग्राहकों की मांगों को पूरा करेगा और देश में एक शैली को जन्म देगा। इस लॉन्च से टोयोटा परिवार में कई और नए ग्राहकों का स्वागत करेंगे। कंपनी ने बताया कि टोयोटा किर्लोस्कर के Hilux का उत्पादन कर्नाटक के बिदादी प्लांट में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 30 फीसदी स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!