छत्तीसगढ़ में जल्द ही US बेस्ड IT कंपनी शुरू करेगी अपना काम, 300 युवाओं को देगी रोजगार…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में जल्द ही एक बड़ी IT कंपनी अपना काम शुरु करने जा रही है। चीप्स के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, US बेस्ड न्यूक्लियसटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपना प्रस्ताव जमा किया था, जिसे सरकार से अनुमति मिल चुकी है।

 



मिली जानकारी के अनुसार, ये कंपनी शुरुआत में 25 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है और पहले साल ये लगभग 300 युवाओं को रोजगार देगी। इसके लिए रायपुर के GEC, NIT, ट्रीपल आईटी औऱ IIT के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद अगले 12 सालों में कंपनी की प्लानिंग 1700 लोगों को रोजगार देने की है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

आपकों बता दें की छत्तीसगढ में IT सेक्टर की कंपनियों को लाने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास जारी था, लेकिन न्यूक्लियसटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आने से नया रायपुर के विकास को और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!