1170 हीरे जड़ा 37 करोड़ का ताज पहन हरनाज ने बढ़ाया देश का मान, जानिए क्या क्या मिली सुविधा ?

इजराइल में हुए 70वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत के चंडीगढ़ में रहने वाली महज 21 साल की हरनाज कौर संधु ने शानदार तरीके से सवालों का जवाब देते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर पहन लिया है। 21 साल की हरनाज ने 21 साल बाद एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है और वह हर जगह छाई हुई है।
साल 1994 में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने देश के लिए मिस यूनिवर्स का क्रॉउन जीता था। इसके बाद साल 2000 में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी यह ताज अपने नाम किया था।

 



बता दें, हरनाज ने 75 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है। इसी बीच लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली ब्यूटी क्वीन को आखिर क्या-क्या मिलता है? तो आइए जानते हैं हरनाज संधु को मिस यूनिवर्स का खिताब मिलने के साथ ही साथ और क्या-क्या सुविधाएं भी मिली है?

हरनाज संधू ने पहना अब तक का सबसे महंगा

मिस यूनिवर्स के ताज का डिजाइन बदलता रहता है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2019 में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के नए जूलर Mouawad Jewelry ने Mouawad Power of Unity Crown बनाया था।

इस ताज को अब तक का सबसे महंगा ताज माना जाता है, जिसे साल 2019 में साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने पहना था और साल 2020 में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहना था। इसके बाद साल 2021 में भारत की बेटी हरनाज संधु ने अपने सिर पर यह खूबसूरत ताज सजाया है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

रिपोर्ट की मानें तो हरनाज संधु के ताज की कीमत करीब 5 मिलियन यूएस डॉलर से यानी कि भारतीय रुपए के अनुसार 37 करोड़ से भी अधिक है। कहा जाता है कि इस ताज को नारी के सौन्दर्य, प्रकृति, ताकत और एकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है।
इस ताज को करीब 18 कैरेट सोने, 1770 डायमंड, 62.83 वजन के सेंटरपीस में शील्ड-कट गोल्डन कैनरी डायमंड से तैयार किया गया है। मिस यूनिवर्स के ताज की डिजाइन भी बेहद ही खूबसूरत तरीके से तैयार की गई है। ये ताज पत्तियों, पंखुड़ियों और 7 महाद्वीपों के समुदायों को रिप्रेजेंट करता है।

और क्या-क्या मिलता है मिस यूनिवर्स को ?
यूं तो मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन कभी भी प्राइज मनी का खुलासा नहीं करता। लेकिन कहा जाता है कि लाखों रुपए में इनको इनाम दिया जाता है। इसके बाद न्यूयॉर्क में स्थित मिस यूनिवर्स अपार्टमेंट में यूनिवर्स बनने वाली ब्यूटी क्वीन को 1 साल रहने की इजाजत दी जाती है। हालांकि इस दौरान उन्हें मिस यूएस के साथ इसे शेयर करना होता है। इसके अलावा इन्हें यहां पर लग्जरी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

फ्री में घूम सकती है दुनिया
रिपोर्ट की मानें तो मिस यूनिवर्स को एक साल के लिए असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट की एक टीम दी जाती है जो साल भर मिस यूनिवर्स के मेकअप, शूज, कपड़े, ज्वेलरी, स्किन केयर आदि का ख्याल रखती है। इसके साथ ही उन्हें न्यूट्र‍िशन, डर्मटोलॉजी और प्रोफेशनल स्टाइल‍िस्ट जैसी सर्विस भी प्रदान की जाती है।
इसके अलावा ट्रैवलिंग प्रिविलेज, होटल में रहने खाने का पूरा खर्च, स्क्रन‍िंग्स, कास्ट‍िंग्स में एंट्री, पार्टीज और एक्सक्लूसिव इवेंट्स जैसे दुनिया भर में घूमने का मौका मिलता है।

हरनाज संधु का परिवार
वहीं बात करें हरनाज संधु के परिवार के बारे में तो वह पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली है, लेकिन उनका परिवार चंडीगढ़ के पास खरड़ में शिवालिक सिटी में रहता है। वह किसान परिवार से है। हरनाज के पिता पीएस संधू का रियल एस्टेट बिजनेस है। इसके अलावा उनकी मम्मी डॉक्टर रविंद्र कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ है। तो वहीं उनका भाई हरनूर सिंह म्यूजिक कंपोजर है।

उन्होंने बचपन से ही अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा था और वह ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए भी काफी गंभीर थी। इसलिए हमेशा ब्यूटी इवेंट्स में भाग लिया करती थी। महज 17 साल की उम्र में ही हरनाज ने चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गई थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

अक्टूबर में उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया है। हरनाज संधू ने 2019 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। ब्यूटी पीजेंट के टॉप 12 में वह अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। इसके बाद हरनाज पहला मुकाम हासिल करके मिस यूनिवर्स 2021 बन गई हैं।

error: Content is protected !!