जिला मुख्यालय जांजगीर में सब्जी बाजार लगाने चार स्थानों पर बनी सहमति, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम, सीएमओ और हड़ताली सब्जी विक्रेताओं की संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णय

जांजगीर-चांपा. एसडीएम, सीएमओ और हड़ताली सब्जी विक्रेताओं की आज संपन्न संयुक्त बैठक में जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थानों पर सब्जी बेचने पर सहमति बनी।

 



मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने बताया कि बैठक में नैला बस स्टैंड परिसर,स्टेट बैंक के पास पुराना अस्पताल के सामने,चर्च रोड मैदान और तुलसी भवन,बी डी महंत गार्डन के पास इस प्रकार कुल चार स्थानों पर पसरा लगाकर सब्जी बेचने स्थान तय किए गए।

सी एम ओ नगरपालिका जांजगीर नैला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में कोविड-19, के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका परिषद में एसडीएम श्रीमती नंदिनी साहू, तहसीलदार पवन कोसमा, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, सीएमओ चंदन शर्मा के साथ आज सब्जी विक्रेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित गई।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

प्रशासन के द्वारा सब्जी विक्रेताओं को बताया गया कि जिले में संक्रमण दर 4% से अधिक हो जाने के कारण बाजार को पिछले वर्ष की भांति विकेंद्रीकरण किया जाना है प्रशासन की ओर से सब्जी विक्रेताओं को सात स्थान सुझाए गए जिसमें 4 स्थानों में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा प्राथमिक सहमति प्रदान की गई व कल से बाजार लगाने पर सहमति दी गई।

4 स्थानों पर बाजार लगाने की सहमति के देने के बावजूद शाम को नई मांग रखते हुए कचहरी चौक के पास सांस्कृतिक भवन में बाजार लगाने की मांग का आवेदन प्रस्तुत किए। जो कि कोविड वायरस के प्रसार के कारण संभव नहीं है।

श्री शर्मा ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के साथ 3 चरणों की बैठक की जा चुकी है,उनकी मांग अनुरूप जगहों पर सहमति बनने के बावजूद इनके द्वारा प्रशासन को सहयोग नहीं किया जा रहा है । जिन जगहों पर सहमति बनी है वहां विक्रेता पालिका की पूर्वानुमति से बैठ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

सब्जी विक्रेताओं द्वारा स्थाई बाजार हेतु प्रस्तावित स्थान खोखरा के लिए पालिका भी परिषद में प्रस्ताव रखने सहमत है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय और प्रशासन द्वारा अब आगे कोई वार्ता नही की जाएगी।जिले में धारा 144 लागू है। कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसी स्थिति में यदि इनके द्वारा धरना प्रदर्शन,हड़ताल किया जाता है तो एपिडेमिक एक्ट व अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!