Yuvraj singh baby boy : युवराज सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल ने दिया बेटे को जन्म, क्रिकेटर ने की ये अपील…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बच्चे के पिता बन गए हैं। 40 वर्षीय युवराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की। उन्होंने यह खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए सभी से निजता का सम्मान करने की गुजारिश भी की।

 



युवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। “बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने 2012 में कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद नवंबर 2015 में ब्रिटिश नागरिक हेजल कीच से सगाई की थी और इसके एक साल बाद नवंबर 2016 में दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

युवी के नाम से मशहूर युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने 17 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 402 मैच खेले और इस दौरान 11778 रन बनाए। युवराज ने इस बीच 17 शतक और 71 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया और 148 विकेट चटकाए। युवराज ने एकदिवसीय क्रिकेट में सात मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने 2011 का विश्व कप भी जीता था। तब युवी ने 350 से अधिक रन और 15 विकेट हासिल किए थे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

युवराज ने साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और इसके बाद 2019 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!