Abhishek-Karisma Engagement: बबीता-जया बच्चन ने ऐन मौके पर रख दी थीं ऐसी शर्तें, टूट गई थी अभिषेक की Karisma Kapoor से शादी!

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. बता दें कि उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की इंगेजमेंट हुई थी. यह खबर चर्चा का केंद्र बनी थी, लोगों को बेसब्री से इस बात का इंतज़ार था कि बच्चन परिवार और कपूर खानदान के इन उभरते सितारों की शादी कब होगी? हालांकि, सभी को चौंकाते हुए खबर आई कि करिश्मा और अभिषेक की शादी कैंसिल कर दी गई है.

 



मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के टूटने के पीछे कई बड़ी वजहें थी जिसपर न तो बच्चन परिवार और न ही कपूर खानदान ने कुछ भी कभी खुलकर कहा था. बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Police Promotion List : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर... DGP ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची...

बताया जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता (Babita) ने शादी से पहले बच्चन परिवार के सामने एक शर्त रखी थी. शर्त यह थी कि बच्चन परिवार अपनी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा अभिषेक बच्चन के नाम कर दे ताकि बेटी करिश्मा कपूर को भविष्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. कहते हैं कि बबिता की इस डिमांड को बच्चन परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया था जिसके चलते दोनों परिवारों में तनाव हो गया था.बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भी एक ऐसी डिमांड कर दी थी जो करिश्मा कपूर को मंजूर नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा फिल्मों में काम करें. कहते हैं कि, करिश्मा को यह शर्त मंजूर नहीं थी. नतीजा ये हुआ कि करिश्मा और अभिषेक की शादी कैंसिल हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Police Promotion List : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर... DGP ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची...
error: Content is protected !!