WhatsApp Update: जल्द वॉट्सऐप पर बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, यहां जानिए डीटेल

नई दिल्ली. वॉट्सऐप (WhatsApp) एक पॉप्युलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। WhatsApp को जल्द नया वॉट्सऐप अपडेट जारी किया जा सकता है। जिससे वॉट्सऐप यूजर्स का वॉइस कॉलिंग का अंदाज बदल सकता है। दरअसल वॉट्सऐप की तरफ से एक नया यूजर इंटरफेस (UI) जारी किया जाएगा। जिसे एंड्राइड बीटा टेस्टिंग के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

 



बीटा टेस्टिंग के लिए नया अपडेट जारी
WhatsApp के अपकमिंग अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक WhatsApp एंड्राइड बीटा 2.22.5.4 के लिए नया अपेडट लाया जा रहा है। यह अपडेट फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए होगा। जिससे वॉट्सऐप कॉल करने में सुविधा हो जाएगा। WhatsApp अपडेट के तौर पर वॉइस कॉलिंग इंटरफेस में बदलाव किया जा सकता लाया जा रहा है। यूजर्स की तरफ से WhatsApp एंड्राइड बीटा वर्जन 2.22.5.3 में बदलाव देखे जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्तिगत यूजर के साथ ग्रुप कॉल के लिए नया डिजाइन दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  सावधान! स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बिना भी Wi-Fi से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

 

इसके अलावा वॉयस कॉल के लिए वॉलपेपर यूज करने का भी ऑप्शन भी बीटा अपडेट में दिया गया है. हालांकि अभी यूजर्स को इसे कस्टमाइज करने का ऑप्शन नहीं दिया गया।

ग्रुप कॉल के स्पीकर की कर पाएंगे पहचान
हालांकि WhatsApp का नया इंटरफेस iOS बीटा ऐप के लिए नहीं स्पॉट किया गया है। लेकिन रिपोर्ट की मानें, तो WhatsApp की तरफ से जल्द ही iOS यूजर के लिए भी अपडेट जारी किया जा सकता है। जिससे यूजर्स जान पाएंगे कि ग्रुप कॉल पर कौन बोल रहा है। साथ ही WhatsApp की तरफ से वेवफॉर्म पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर्स स्पीकर की पहचान कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त WhatsApp की तरफ से नये स्क्रीन पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने बैन किए गए अकाउंट को रिव्यू के लिए देख पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 4 TI, 5 SI और 2 ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश...
error: Content is protected !!