ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, कार्रवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी, एफआईआर के बाद बाराद्वार पुलिस के हाथ खाली

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी वीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एसपी को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी नहीं होने पर 22 फरवरी से बाराद्वार थाने के सामने आमरण अनशन करने की चेतावनी दी गई है.

 



दरअसल, हिमांशु सिंह को मड़वा प्लांट में नौकरी लगाने के लिए वीरेंद्र सिंह ने 1 लाख 10 हजार रुपये लिया था, लेकिन ना तो नौकरी लगी और ना रुपये वासस किए गए. इस पर थाने और एसपी ऑफिस में शिकायत की गई थी, जिसके बाद 13 दिसम्बर को आरोपी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था, लेकिन डेढ़ माह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

इससे नाराज शिकायतकर्ता के हिमांशु सिंह के पिता राधेश्याम सिंह ने 22 फरवरी से बाराद्वार थाने के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी है. इसकी सूचना एसपी को ज्ञापन सौंपकर दी गई है.

इस मामले में चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने ठगी के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!