विदा होने के बाद बीच रास्ते में प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, लगातार भेज रही थी लाइव लोकेशन, बाथरुम के बहाने रुकवाई थी गाड़ी

कांकेरः Bride runs with lover midway छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के मंडप से दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन रास्ते में ही फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के संग फरार हो गई। मंडप से विदा होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी को लगातार लाइव लोकेशन भेज रही थी। बाथरुम के बहाने गाड़ी रुकवाई और प्रेमी के साथ फरार हो गई है। दुल्हन के वापस नहीं आने पर ससुराल वालो ने तत्काल इसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थानों को अलर्ट किया गया। कांकेर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दुल्हन और प्रेमी को पकड़ लिया।



 

Bride runs with lover midway मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे का प्रेम प्रसंग 5 वर्षो से बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता से चल रहा था। दोनो शादी भी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिवार वालों ने युवती के बालिग होते ही उसकी सादी महाराष्ट्र के सवारगांव के युवक से तय कर दी गई और बालोद जिले के दिल्ली राजहरा लाकर परिजनों के बीच नजर बंद कर दिया।

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

 

युवती ने वहा से भागने की कोशिश की पर सख्त पहरे के चलते नाकाम साबित हुई। इस बीच शादी की तय तारीख 6 फरवरी आ गई। शादी भी हुई और बारात विदा भी हुई । बारात महाराष्ट्र के लिए मानपुर हो कर निकली सुबह 4 बजे दुल्हन ने बाथरुम के बहाने से कार रुकवाई और पीछे कार में आ रहे प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन को ना पाकर ससुराल वालो ने तत्काल इसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट किया और कांकेर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दुल्हन और प्रेमी को पकड़ लिया। दुल्हन शादी के पहले से ही पल पल की लोकेशन व्हाट्सएप के प्रेमी से शेयर कर रही थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

 

दुल्हन बोलीप्रेमी से ही करूंगी शादी
पुलिस की पकड़ में आने के बाद दुल्हन ने मंगलसूत्र उतार दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी शादी के नाम से ही तबीयत बिगड़ गई थी और बेहोशी में मेरी शादी हुई। मेरी हालात सात फेरे लेने लायक भी नहीं थी, लेकिन मेरी बुआ ने मुझे पकड़कर सात फेरे करवाई है। उन्होने पुलिस से कहा कि मेरे प्रेमी ने मुझे नही भगाया, मैं खुद भगाकर आई हूं और उससे शादी करूंगी। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने दुल्हन को परिजन और मानपुर पुलिस को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!