CGBSE Exam Alert : इस बार अपने ही स्कूल में छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा, जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र

रायपुर: CGBSE 10th-12th board Exam Alert  : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। मंडल ने इस बार सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसके तहत छात्रों को परीक्षा देने दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा। अपने ही स्कूल में तय समय में परीक्षा देंगे।

 



 

CGBSE 10th-12th board Exam Alert :  बता दें कि संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद मंडल ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने जा रही है। सचिव वी के गोयल ने जानकारी दी है ​कि दो से तीन दिन के अंदर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वहीं कोरोना के कारण इस बार छात्रों को अपने ही स्कूल में बैठकर परीक्षा देंगे। मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6700 परीक्षा केंद्र तैयार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

 

2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं होंगी शुरू
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 02 मार्च से से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 03 मार्च से शुरू होंगी और 23 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तय किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 03 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!