लव मैरिज के बाद पति-पत्नी की पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव.पढ़िए क्या है पूरा मामला

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेड़ से युवक-युवती का शव लटका मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान गोरखपुर जिले के रविचंद्र के रूप में हुई है जबकि युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

 



पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के रूपबास बाईपास के किनारे रेलवे लाइन के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे से युवक-युवती का शव लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फॉरेंसिक और खोजी कुत्तों की टीम भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान गोरखपुर निवासी रविचंद्र के रूप में हुई है। और युवती के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने आत्महत्या किया है। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और घरवालों के डर से आत्महत्या कर ली है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!