बेटी की शादी की टेंशन खत्म! इस स्कीम के तहत मिलेंगे 15 लाख रुपए, पढ़ाई के लिए भी कर सकते हैं खर्च

नई दिल्लीः Get Rs 15 lakh for Daughters marriage केंद्र की मोदी सरकार बेटियों के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसके तहत बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। केंद्र सरकार बेटियों को समर्पित एक ऐसी ही योजना सुकन्या समृद्धि योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटियों के पिता को मिनिमम 250 रुपये का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

 



 

Get Rs 15 lakh for Daughters marriage यह केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं। खाता खुलने की डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) सुकन्‍या समृद्धि खाता मैच्‍योर होता है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

कहीं भी खुलवा सकते हैं खाता
इस खाते को आप किसी भी बैंक में जाकर ओपन करा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में भी ये खाता खुलवा सकते हैं।

 

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा। इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हों उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) जमा कराना होगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इस तरह मिलेंगे 15 लाख
बता दें अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालान 36000 रुपये लगाने पर 14 साल बाद 7-6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!