रणबीर कपूर की ये फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने छोड़ दी थी अपनी नौकरी, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अब तक कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की एक फिल्म को देखने के बाद बहुत से लोगों ने अपनी नौकरियां छोड़ दी थीं। जी हां, इस बात की खुलासा मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने किया है।

 



रणबीर कपूर ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार और तमाशा में काम किया है। फिल्म तमाशा में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म तमाशा साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म की कहानी सपनों और पैशन को पूरा करने पर आधारित थी, जो कई उतार-चढ़ाव से गुजरती है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

हाल ही में तमाशा के निर्देशक इम्तियाज अली ने अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। फिल्म तमाशा को लेकर इम्तियाज अली ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को देखने के बाद बहुत से लोग उनके पास गए और इम्तियाज अली को बताया कि उन्होंने फिल्म तामाशा देखने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी।
इम्तियाज अली ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं उनसे कहता हूं कि बॉस, अपने चुने हुए पेशे में सच में अच्छा करो, अगर तुम असफल हो, तो तुम मुझे खोजोगे, मुझ मारोगे कि आपकी वजह से मैंने सब छोड़ दिया।’ इसके अलावा इम्तियाज अली ने और भी ढेर सारी बातें कीं। बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द लव रंजन की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा में भी दिखाई देने वाले। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही रणबीर कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!