Attack Arrest : जांजगीर में चाकूबाजी का फरार आरोपी गिरफ़्तार, हमले से गम्भीर रूप घायल युवक का बिलासपुर में चल रहा है इलाज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अरुण श्रीवास है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



21 फरवरी की रात युवक कमल कहरा को मामूली विवाद पर अरुण श्रीवास ने चाकू मार दिया था, जिससे युवक कमल कहरा गम्भीर रूप से घायल हो गया था. जिला अस्पताल जांजगीर से उसे बिलासपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी अरुण श्रीवास फरार हो गया था, जिसे सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और घटना को अंजाम देने प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!