बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में आई रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया, अब कितना हुआ सेंसेक्स…

मुंबई. संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया, वहीं निफ्टी में 159 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

 



इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 603.39 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 58,617.56 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 159.25 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 17,499.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.45 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, सन फार्मा, इंफोसिस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी और पॉवरग्रिड लाल निशान में थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी।

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

पिछले सत्र में सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 58,014.17 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 237.90 अंक या 1.39 फीसदी मजबूत होकर 17,339.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 8-8.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि मंगलवार को चीन और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़कर 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 3,624.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!