बड़ा सड़क हादसा : कार में सवार 6 में से 5 की मौके पर ही गई मौत, लौट रहे थे शादी समारोह से

रामपुर. उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार में सवार 6 में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर की जान बच पाई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



हादसा रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र में देर रात हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी 6 लोग यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित स्वार शहर में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक चौराहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार यहां स्पीड ब्रेकर से गुजरने के बाद अनियंत्रित हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान मुरादाबाद के जयंतीपुर के निवासियों के रूप में हुई है, वहीं घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

error: Content is protected !!