जैजैपुर क्षेत्र में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के बहेराडीह गांव में पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, देहात भ्रमण के लिए पुलिस टीम निकली थी. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि बहेराडीह गांव में एक व्यक्ति बिक्री करने के लिए तालाब के पास महुआ शराब रखा है. इस पर पुलिस ने दबिश दी और 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी रमेश टण्डन को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स, खरवानी गांव का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज
error: Content is protected !!