पढ़ाई के लिए दिया था फोन, लगी Freefire गेम की लत, अपने ही घर से चुराया सोना और कैश

मध्यप्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक दंपती ने अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल खरीद कर दिया था. इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन गेम की आदत लग गई. इसके बाद बच्चों ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर के लिए अपने ही घर में कैश और जेवर की चोरी कर ली.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे नाबालिग हैं और उन्होंने मोबाइल गेम के लिए घर से 4 तोला सोना के जेवर और 20 हजार रुपए कैश की चोरी कर ली.

 



पुलिस के मुताबिक, एक बच्चे की उम्र 16, जबकि दूसरे की उम्र 12 साल है. दोनों बच्चे पड़ोसी हैं. दोनों बच्चों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल रहता था. इस दौरान दोनों को ऑनलाइन गेम की लत लग गई. फिर 12 साल के नाबालिग ने सितंबर महीने में अपनी मां का सोने का हार और कुछ रुपए चोरी कर लिए. उसने जेवर और कैश अपने घर से ले जाकर अपने 16 साल के दोस्त और एक अन्य नाबालिग को दे दिया. फिर तीनों ने मोबाइल में 14 हजार रुपए का बैलेंस करा लिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस दौरान तीनों ने मिलकर जेवर बेच दिए और नया मोबाइल और बैलेंस डालने के लिए रुपए रख लिए. उधर, नाबालिग अपने घर से थोड़े-थोड़े दिन में कैश भी चुराते रहे. इस दौरान घर वालों को पता नहीं चला कि उनके घर से कैश और जेवर की चोरी हो गई है. हालांकि कुछ दिनों बाद जब कैश कम होने की आशंका हुई तो 12 साल के बच्चे की मां ने अपने बेटे के मोबाइल में वॉइस कॉल की रिकॉर्डिंग को चालू कर दिया. फिर जब नाबालिग के दोस्त की कॉल आई और बातचीत हुई तो उसकी मां के सामने पूरा मामला खुल गया. बच्चे की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोने के जेवरात वापस दिलवाए.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

क्या होता है फ्री फायर गेम

Freefire गेम में 10 मिनट की बैटल होती है. इसमें जल्दी-जल्दी अपडेट्स मिलते हैं, जिसमें यूजर्स को नए-नए विपन्स खरीदने का मौका मिलता है. फ्री फायर को दोस्तों के साथ मिलकर खेला जा सकता है, इसमें टीम के साथ खेलना यूजर्स को काफी पसंद आता है. गेम खेलने और गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चलते पैसे देने पड़ते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!