गिरफ्तार हुए भारत के दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली, नशे के हालात में गाड़ी से मारी थी टक्कर

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के गेट से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. कांबली अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में ये खिलाड़ी साइबर क्राइम का शिकार भी हुआ था.

 



कांबली हुए गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की. उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना, जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

ऑनलाइन ठगी के भी हुए थे शिकार

आपको बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले विनोद कांबली ऑनलाइन ठगी के भी शिकार हुए थे. कांबली को साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी थी जिसके बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा. कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ऐसा रहा करियर

अपने करियर के दौरान विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 के औसत से कुल 1084 बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 227 रन रहा. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 4 शतक और तीन हाफ सेंचुरी बनाईं. वनडे क्रिकेट में कांबली ने 104 मैचों की 97 पारियों में 32.59 के औसत से कुल 2477 रन बनाए. ऐसा माना जाता था कि कांबली एक दिग्गज क्रिकेटर के तौर पर क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. लेकिन उनका करियर विवादों के बाद खत्म हो गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!