इन कारों की शौकीन थीं लता मंगेशकर, अपने पीछे छोड़ गईं अरबों की संपत्ति

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटीव पाए जाने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था. स्वर कोकिला के निधन से भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है.



संगीत के अलावा कारों और क्रिकेट की शौकीन मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए थे. आइए जानते हैं कि मंगेशकर की पहली कमाई कितनी थी और उनका कुल नेटवर्थ (Lata Mangeshkar Net Worth) कितने करोड़ रुपये का था.

25 रुपये थी पहली कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था. उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी. उनकी लाइफस्टाइल काफी सिंपल थी लेकिन उनके पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन था. रिपोर्ट्स के मुताबिक लता दीदी के पास करीब 370 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी. उनकी अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्टी से हुई थी. इसके अलावा उन्होंने अच्छा-खासा इंवेस्टमेंट भी किया हुआ था. वह साउथ मुंबई के पॉश इलाके में रहती थीं. लता मंगेशकर पेडर रोड स्थित प्रभुकुंज भवन में रहती थीं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

कारों की शौकीन

मंगेशकर के पास कारों का शानदार कलेक्शन था क्योंकि उन्हें अपने गैराज में बेहतरीन और स्टाइलिश कार रखने का शौक था. मंगेशकर ने काफी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कारों की बहुत अधिक शौकीन हैं. लता दीदी ने बताया था कि उन्होंने सबसे पहले एक Chevrolet खरीदी थी. उन्होंने यह कार इंदौर से खरीदी थी. उन्होंने उस कार को अपनी मां के नाम से खरीदा था. इसके बाद उनके गैराज में Buick कार आई. उनके पास Chrysler कार भी थी.

इसे भी पढ़े -  Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

यश चोपड़ा ने गिफ्ट में दी थी मर्सिडीज

लता दीदी को यश चोपड़ा ने गिफ्ट में मर्सिडीज कार दी थी. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था, “दिवंगत यश चोपड़ा जी मुझे अपनी बहन मानते थे और काफी स्नेह देते थे. ‘वीरजारा’ के म्यूजिक की रिलीज के समय उन्होंने एक मर्सिडीज की चाबी मेरे हाथ में रख दी और बताया कि वह मुझे कार गिफ्ट कर रहे हैं. मेरे पास अब भी वह कार है.”

सोशल मीडिया है स्तब्ध

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं. सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. फैंस की आंखें नम हैं. आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है. लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है. अब ये आवा

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

error: Content is protected !!