JanjgirChampa Arrest Jail : युवक को गोली मारने के मामले में रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने लायसेंसी पिस्टल और तलवार को भी जब्त कर किया है. इधर, पैर में गोली लगने से घायल युवक पंकज कश्यप का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 



पुलिस के मुताबिक, ब्यासनगर गांव में शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर्स के पास गाली-गलौज कर रहा था, तब संचालक हिमांशु श्रीवास ने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद हिमांशु के भाई रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास ने अपने लायसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. गम्भीर घायल युवक को पामगढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं पामगढ़ पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!