Akaltara News : अमोरा के सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन, प्राप्त प्रकरणों का किया गया निराकरण, सरपंच सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव के सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सरपंच सुधा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे. शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने की कार्रवाई की गई. साथ ही प्राप्त होने वाले आवेदन और शिकायतों का भी निराकरण किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं का स्टाल लगाकर हितग्राहियों को अवगत कराया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

अमोरा गांव की सरपंच सुधा सिंह में बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहते हैं. ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में आकर लाभ लेना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है. इससे ज्यादा से ज्यादा हितग्राही लाभ उठाकर फायदा ले सकें.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!