School Holidays in February : इस राज्य में 7 फरवरी को खुलने के बाद फिर बंद हो जाएंगे स्कूल, 7 दिन रहेंगी छुट्टियां…

लखनऊ. उप्र सरकार के नये आदेशों के मुताबिक, 7 फरवरी से स्कूल खुलेंगे और आफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन इसके बाद भी फरवरी महीने के बचे कुल 22 दिनों में छुट्टियों के चलते कुल 7 दिन फिर स्कूल बंद रहेंगे। यानि फरवरी महीने में कुल मिलाकर मात्र 15 दिन ही पढ़ाई होगी। इन सात दिनों की छुट्टियों में रविवार की भी तीन छुट्टियाँ शामिल हैं।

 



फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ इस प्रकार हैं

15 फरवरी – हजरत अली का जन्मदिन
16 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी – महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 फरवरी – महाशिवरात्रि

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

इसके अलावा 13 फरवरी, 20 फरवरी और 27 फरवरी को रविवार पड़ रहा है। इस दिन तो वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगे। वैसे तो फरवरी महीने में 5 तारीख को बसंत पंचमी की छुट्टी है लेकिन इस दिन पहले से ही स्कूल बंद हैं।

07 फरवरी से स्कूल खुलते हैं तो भी स्कूलों को उन सभी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा, जो सरकार ने पहले जारी किया हुआ है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने पहले ही स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है। इस गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन बिना अभिभावकों की सहमति के किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

Related posts:

error: Content is protected !!