मौसम विभाग ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेगा बदरा, यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली: उत्तर भारत में एकबार फिर से मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तीन दिनों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है।



 

पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तरी यूपी में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। इस बीच कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं चार और पांच फरवरी को बिहार में अच्छी बरिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पछिया हवा एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। जिसकी वजह से ठंडक कुछ ज्यादा महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Suicide News : सलखन गांव में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पांच फरवरी तक गरज, चमक के साथ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी सामान्य से अधिक ठंडी रह सकती है। बारिश भी सामान्य से अधिक हो सकती है।

error: Content is protected !!