मोबाइल से पढ़ाई नहीं… ये काम करती थी छात्रा, फिर एक दिन जो हुआ उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में 14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को लेकर नाबालिग का उनके बहनों के साथ झगड़ा होता था। इससे परेशान पिता ने मोबाइल बेच दी। बस इस बात से वो नाराज हो गई और फांसी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की ऑनलाइन क्लास होती थी। जिसके चलते उन्होंने एंड्रॉइड फोन लिया था। पिता का कहना है कि उनकी फोन पर पढ़ाई से ज्यादा खेलती रहती थी। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिनभर फोन पर वीडियो बनाती रहती थी जिसके कारण चार बहनों के बीच झगड़ा होता था। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने फोन बेच दिया। बस इस बात से वो नाराज हो गई और फांसी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। एसएचओ सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को नाबालिग द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मृत लड़की के पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें उसने मोबाइल बेचने से नाराज होकर आत्महत्या किये जाने की बात कही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!