NZ VS SA: मैट हेनरी ने लिए सात विकेट, दक्षिण अफ्रीका 95 पर सिमटा, न्यूजीलैंड ने ली 21 रन की बढ़त

तेज गेंदबाज मैट हेनरीNZ VS SA: मैट हेनरी ने लिए सात विकेट, दक्षिण अफ्रीका 95 पर सिमटा, न्यूजीलैंड ने ली 21 रन की बढ़त ने अपने घरेलू मैदान हेगले ओवल में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन पर सात विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 95 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लाथम ने कप्तानी करते हुए पहली बार टास जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। पितृत्व अवकाश पर गए ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल किए गए हेनरी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नई गेंद संभाली। लंच तक ही दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें हेनरी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

दक्षिण अफ्रीका की टीम चाय के विश्राम से लगभग 25 मिनट चले 49.2 ओवर में ढेर हो गई। टीम की ओर से जुबेर हमजा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। हेनरी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 93 रन पर चार विकेट था। न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 116 रन बना लिए थे।

मेजबान ने 21 रन की बढ़त हासिल कर ली।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

दिन का खेल खत्म होने पर हेनरी निकोल्स 37 जबकि नील वैगनर दो रन बनाकर खेल रहे थे। निकोल्स ने डेवोन कानवे (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के स्कोर के पार पहुंचाया। डुआने ओलीवर (2/36) ने कानवे को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 36 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों लाथम (15) और विल यंग (08) के विकेट गंवा दिए। लाथम को ओलिवर ने बोल्ड किया जबकि यंग ने मार्को जेनसन (1/11) की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमाया।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!