अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राज्यस्तरीय बेबिनार में कोरबा के शिक्षक का प्रस्तुतिकरण

कोरबा. “समग्र शिक्षा” राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर बेबिनार का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा को जन मानस तक पहुंचाना व स्कूल के बच्चों को छत्तीसगढ़ी भाषा से जोडे रखना था |

 



कार्यक्रम में डाॅ. पीसी लाल यादव, मीर अली मीर, डां. चम्पेश्वर गोस्वामी प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और साहित्यकार की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ से अनेक शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति दी | इसी तारतम्य में प्रा. शा. नवापारा (सिरमिना),पोड़ी उपरोडा, कोरबा के शिक्षक शांति लाल कश्यप के द्वारा स्वरचित गीत “पढ़ई तुंहर दुआर” प्रस्तुत किया गया | जिसे राज्य स्तर पर बहुत सराहा गया | कोरोना काल में जब स्कूल पूरी तरह बंद थे, तब शिक्षक ने आनलाईन क्लास, मोहल्ला क्लास व विडियो क्लिप के द्वारा बच्चों को पढ़ाई से जोडे रखा |

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

अनुभव आधारित शिक्षा देने के फलस्वरूप शिक्षक को सी. जी. स्कूल के “पढ़ई तुंहर दुआर” में नायक के रूप में चयनित किया गया था | आये दिन शिक्षक के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नये- नये नवाचार किया जाता रहा है | शिक्षक के इस उपलब्धि पर संकुल नोडल प्राचार्य रमेश कुमार चन्द्रा, संकुल समन्वयक एम. आर. श्याम एवं संकुल के शिक्षकों के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!