Putin Net Worth: पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और सोने का टॉयलेट… दौलत में एलन मस्क से भी आगे हैं रूसी राष्ट्रपति!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ये नाम इस वक्त कई देशों में गूंज रहा है और कई भाषाओं में छपने वाले अखबारों का हिस्सा है। कारण है पुतिन का यूक्रेन के साथ मौजूदा तनाव जो अब युद्ध की कगार पर पहुंच गया है। पुतिन नतीजों की परवाह किए बिना एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं।

 



पुतिन अपने इसी तरह के व्यक्तित्व के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। 69 साल के पुतिन अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं। उनके आलोचक कहते हैं कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। ‘सबसे अमीर’ का तो पता नहीं लेकिन पुतिन अपनी दौलत के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के पास 9641 अरब रुपए का सोने का भंडार, लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट्स का काफिला और कई खुफिया महल हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह कई सालों से उन प्रतिबंधों की तैयारी कर रहे थे जो पश्चिम अब उन पर लागू कर रहा है। पिछले हफ्ते स्वीडन में क्रेमलिन के राजदूत विक्टर टाटारिनट्सेव ने चेतावनी दी थी कि पश्चिम जितना अधिक रूस पर दबाव डालेगा, वह उतना ही मजबूती से जवाब देगा। हमें उनके प्रतिबंधों की कोई परवाह नहीं है।पुतिन के पास

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

9641 अरब रुपए का सोना
रूस दुनिया के सबसे अग्रिम सोने के खरीदारों में से है। रूस के पास मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में सोने का विशालकाय भंडार मौजूद है, जो माना जा रहा है कि पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए मॉस्को की मदद करेगा। फोर्ब्स के अनुसार 1995 में रूस के पास 1.4 बिलियन पाउंड (152 अरब रुपए) का सोने का भंडार था। लेकिन आज पुतिन के पास 95 बिलियन पाउंड (9641 अरब रुपए) का सोने का भंडार है। यह सोना रहस्यमय जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है।

160 बिलियन पाउंड की दौलत के मालिक हैं रूसी राष्ट्रपति
दुनिया में सिर्फ अमेरिका, जर्मनी और इटली के पास रूस से ज्यादा सोना है। इसे देखकर लगता है कि पुतिन पश्चिमी प्रतिबंधों के लिए कई साल से तैयारी कर रहे थे। इतना ही नहीं रूस के पास केंद्रीय बैंकों में कथित रूप से 472 मिलियन पाउंड (47 अरब रुपए) जमा हैं जो उसे कड़े प्रतिबंधों की स्थिति में सहयोग करेंगे। आलोचकों की मानें तो खुद पुतिन 160 बिलियन पाउंड (1,62,41,99,49,76,000 रुपए) के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी कारों और कई सुपरयाच का एक लंबा काफिला और कई खुफिया महल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

क्या दुनिया में सबसे अमीर शख्स हैं पुतिन?
अगर ये दावे सच हैं तो पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं क्योंकि उनकी दौलत दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और जेफ बेजोस से कहीं ज्यादा है। हालांकि पुतिन अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए बताते हैं। लेकिन राजनीतिक आलोचक बोरिस नेम्त्सोव की मानें तो पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और 15 हेलिकॉप्टर हैं जिसमें एक लग्जरी प्राइवेट जेट विमान शामिल है जिसके सोने के टॉयलेट की कीमत 50 लाख रुपए है।

5 करोड़ रुपए की सिर्फ घड़ियां
नेम्त्सोव कहते हैं कि पुतिन के पास घड़ियों का एक विशाल कलेक्शन है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। पुतिन की सुपरयाच को इस महीने की शुरुआत में देखा गया था जिसकी कीमत 7 अरब रुपए है। खबरों के मुताबिक यह सुपरयाच इस वक्त बाल्टिक सागर में है। पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवलनी ने दावा किया था कि पुतिन के पास एक खुफिया आलीशान महल है जिसकी कीमत 100 अरब रुपए है और यह काला सागर तट के पास स्थित है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!