यहां अचानक सामने आईं हजारों मरी हुईं मछलियां, क्यों हुआ ऐसा?

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में एक आश्‍चर्यजनक घटना सामने आई है. यहां समुद्र किनारे अचानक हजारों मछलियां आ गईं. ये मछलियां मरी हुई थीं. ऐसे में अचानक इतनी मछलियों का मरना कई सवाल भी खड़ा कर रहा है.

 



ये मामला चिली बियोबियो क्षेत्र के कॉन्‍सपेशन स्थित कोलिंबो बीच के पास नजर आया. जहां समुद्र के किनारे हजारों मरी हुई मछलियां आ गईं. ये घटना पिछले सप्‍ताह 19 फरवरी को घटित हुई.

हालांकि, इस इलाके में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले बियोबियो इलाके के दूसरे समुद्री किनारों पर भी 2021 मे ऐसा ही मामला सामने आया था.
तब कहा गया था कि पानी में ऑक्‍सीजन की मात्रा कम हो गई थी. इस मामले में अब पानी की गुणवत्‍ता की जांच की जाएगी. 19 फरवरी को जो तस्‍वीरें सामने आईं, उसमें पूरा समुद्री किनारा सिल्‍वर रंग से पटा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

घाना में भी हुआ था ऐसा ….
मेट्रो यूके की की एक खबर के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में भी ठीक इसी तरह का मामला घाना में रिपोर्ट किया गया था. जब अक्रा में समुद्री किनारों पर डॉल्फिन और दूसरी मछलियां मृत हाल में किनारे पर आ गई थीं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

वहीं ब्रिटेन के डोरसेट में मौजूद चेसिल बीच में में भी ऐसा ही मामला रिपोर्ट किया गया था. तब पर्यावरण मामलों से जुड़ी एजेंसी ने इस मामले की जांच की थी, उनका निष्‍कर्ष ये था कि बड़े आकार की मछलियों ने जब छोटी मछलियों का पीछा किया होगा.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!