Rape Arrest : बाराद्वार क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाने में टीआई तेजकुमार यादव ने बताया कि पीड़िता ने बाराद्वार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 साल पहले आरोपी हेमंत यादव ने शादी का झांसा देकर जबदस्ती दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी.

 



जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो बच्चा गिराने के लिए टेबलेट दे दिया था, जिसके बाद 27 जनवरी 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता को फिर से अपने हवश का शिकार बनाया था, जिसकी रिपोर्ट नाबालिग लड़की ने बाराद्वार थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी हेमंत यादव के खिलाफ IPC की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और आरोपी हेमंत यादव को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!