Real Love story: प्यार सूरत नहीं देखता! आंखों में आंसू ले आएगी एसिड अटैक सर्वाइवर की ये प्रेम कहानी

इंसान के जीवन में कुछ घटना-दुर्घटनाएं ऐसी होती हैं, जो उसे अंदर तक तोड़ कर रख देती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ 16 साल की एक लड़की के साथ. 4 मई 2009 को जब यह लड़की अपने सपनों को पूरा करने के लिए कॉलेज में पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर रही थी, उस समय कॉलेज से लौटते वक्त लड़के ने उस पर एसिड फेंक दिया था. एसिड अटैक से लड़की का चेहरा पूरी तरह झुलस गया था और आंखों की रोशनी भी चली गई थी. उसके शरीर के साथ मन पर लगे घाव को तो मिटाया नहीं जा सकता और न ही कोई महसूस कर सकता है. लेकिन लगभग 10 साल बाद उनकी लाइफ में कुछ ऐसा हुआ, जब उसने अपने अंदर हिम्मत पैदा की और फिर से कुछ सपने देखना शुरू किए.

 



दरअसल, 14 फरवरी 2018 यानी वैलेंटाइन डे पर उसी एसिड अटैक सर्वाइवर लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की और 1 मार्च 2021 को दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए. इन एसिड अटैक सर्वाइवर का नाम प्रमोदिनी राउल है और उनके पति का नाम सरोज साहू है.

प्रमोदिनी ने लव-स्टोरी और शादी के बाद रिलेशन को अच्छा चलाने के लिए टिप्स बताए, जिनके बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली प्रमोदिनी राउल को अब ‘रानी’ नाम से भी जाना जाता है. 2009 में एसिड अटैक के बाद उनका शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस गया था और वे आंखों से बिल्कुल नहीं देख पाती थीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

रानी प्रमोदिनी ने बताती हैं, 9 महीने तक इलाज चलने के बाद पैसे की कमी के कारण उनकी फैमिली उन्हें घर ले आई थी और वे 5 साल तक बेड पर रहीं. फिर लगभग 5 साल बाद यानी 2014 में उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. कुछ समय बाद एक नर्स एक लड़के को वहां लेकर आईं, जिनका नाम सरोज साहू था,जो कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे.

इसके बाद सरोज अक्सर उनकी हालत देखने हॉस्पिटल आया करते थे. डॉक्टर्स की मदद से सरोज ने रानी प्रमोदिनी को अपने पैरों पर 4 महीने में ही खड़ा कर दिया. उनका ध्यान रखते समय सरोज खाने और उनकी दवाई का पूरा ध्यान रखते थे.
2016 में अपने इलाज के लिए रानी दिल्ली आ गईं और उनका इलाज शुरू हो गया. सरोज जो उस समय उड़ीसा में ही थे, उन्हें रानी के दूर जाने के बाद अहसास हुआ कि वे उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और उनके बिना नहीं रह सकते. बस फिर क्या था 14 जनवरी को सरोज ने रानी को कॉल किया और उनके सामने प्यार का इजहार करते हुए, शादी करने के लिए कहा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

इसके बाद रानी ने कहा कि मैं आंखों से देख भी नहीं पाती हूं, तो मैं किसी की पत्नी कैसे बन पाऊंगी? फिर कुछ समय बाद आंखों की सर्जरी के बाद रानी की आंखों की रोशनी 20 प्रतिशत तक वापस आई और उसके बाद फिर रानी ने सरोज से शादी के लिए हां कहा. दोनों की सगाई 14 फरवरी 2018 में एक कैफे में हुई और फिर 1 मार्च 2021 को दोनों ने शादी कर ली. आज वे दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं.

प्रॉमिस से अधिक प्यार पर दें ध्यान: रानी प्रमोदिनी
रानी प्रमोदिनी ने बताती हैं, आज के समय में देखा जाता है कई रिलेशन काफी जल्दी टूटने लगते हैं. जिसके कारण गलतफहमी, शक, अधिक रोक-टोक करना, हक जमाना आदि हो सकते हैं. हम दोनों के रिश्ते में कभी ऐसे कोई बात नहीं आई और हम दोनों काफी खुश हैं.

आज के समय में काफी सारे रिश्ते जो टूट जाते हैं, उनमें एक कॉमन बात जो देखने मिलती है कि वे लोग रिश्ते निभाने से अधिक प्रॉमिस और वादे करने पर अधिक जोर देते हैं. जिसके बाद उनका किया हुआ प्रॉमिस टूटता है तो उनके रिश्ते में खटास आने लगती है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि रिश्ते में वादे करने से ज्यादा प्यार पर ध्यान दें. सरोज और मैंने आज तक एक-दूसरे से कोई वादा नहीं किया है, लेकिन हमारा रिश्ता काफी मजबूत है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कुछ कपल्स अब चाहे वे ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हों या फिर हसबैंड-वाइफ, वे अपने पार्टनर पर हक जमाना शुरू कर देते हैं. यानी कि वे जैसा कहे, सामने वाले को वैसा ही करना हैं, जिस काम की मना करे वो नहीं करना है. ऐसा करने से पार्टनर का दम घुटने लगता है और जाहिर सी बात है, आपके रिश्ते में दरार आने लगेगी.

इसलिए शारीरिक प्यार से अधिक सभी को दिल से प्यार निभाना चाहिए. अगर कपल्स तन से अधिक मन से प्यार निभाने पर जोर देंगे, तो उनका रिलेशन लंबा चलेगा.

error: Content is protected !!