पुष्पा फिल्म के उस लेडी विलेन की कहानी, जिसने ‘पति के सीने पर बैठकर काटा था गला’…

‘पुष्‍पा: द राइज’ फिल्म सिर्फ थियेटर के माध्यम से पैसे कमाने में आगे नहीं रही, बल्कि इस फिल्म के किरदार और फिल्म के डायलॉग लोगों के दिलों- दिमाग में घर कर गए हैं। तभी तो आजकल हर तरफ सिर्फ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज का शोर सुनाई देता है, कहीं इस फिल्म के डायलॉग की चर्चा है तो कहीं फिल्म की कहानी चर्चा का विषय बन रही है।इसी बीच लगातार सोशल मीडिया पर सुनने और पढ़ने को मिल रहा है कि, “फ्लावर समझी क्‍या, फायर है मैं”।

 



अब वास्तव में कौन फायर और कौन फ्लावर उसके बारें में तो हम नहीं बता सकते, लेकिन जो भी हो। फिल्म ने दर्शकों के दिमाग पर अपनी छवि छोड़ने का काम किया है और अब लोग पुष्पा-2 की प्रतीक्षा अभी से करने लग गए हैं।मालूम हो कि साउथ इंडस्ट्री की यह फिल्म काफी हिट साबित हुई और इसका खुमार पूरे भारत में देखने को मिला। वहीं इस फिल्म की कहानी भले ही सामान्य नजर आती हो, लेकिन वास्तव में यह फिल्म कहानी के मामले में उतनी सपाट है नहीं, और फिल्म में एक नहीं बल्कि कई विलेन हैं। ऐसे में हम आपको इस कहानी के एक ऐसे ही किरदार से रूबरू कराने जा रहें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जो कहने को तो फिल्म में एक महिला का किरदार है, लेकिन वो कहीं न कहीं अल्लू अर्जुन या यूँ कहें फिल्म की पुष्पा को टक्कर देती। अब ऐसे में आप समझ तो गए होंगे, हम किसी बात करने वाले।फिर भी चलिए हम आपको बता ही देते हैं। जी हाँ हम बात करने वाले हैं, इस फिल्म के किरदार दक्षायिणी  की। जिन्होंने फिल्म में मंगलम श्रृणु की बीवी का किरदार निभाया है। मालूम हो कि दक्षायिणी का किरदार फिल्म में काफी खूंखार है और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने किसी का खून बह रहा है या नहीं, बल्कि उन्हें फिल्म में सिर्फ मतलब होता है तो अपने पान से और ऐसे में उनका यह किरदार पान खाएं हुए फिल्म में दर्शको को काफी आकर्षित करता है।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि दक्षायिणी  का किरदार निभाने वाली कोई और नहीं बल्कि साउथ की मशहूर ऐक्‍ट्रेस अनसूया भारद्वाज है।

आइए ऐसे में जानते हैं इन्ही से जुडी कहानी…

गौरतलब हो कि ‘पुष्‍पा 2’ में अनसूया का किरदार नए अवतार में नजर आएगा। लेकिन पहले पार्ट में भी आपने उनके वहशीपन और निर्दयी ह्रदय की झलक तो देख ही ली। जी हाँ फिल्म का दृश्य तो याद ही होगा। जिसमें पुष्‍पा श्रृणु को धमकी देने उसके घर जाता है और तब वहां दक्षा का भाई राज मोगलिस एक को पीट रहा होता है, उसका गला रेत रहा है, लेकिन दक्षा मुंह में पान चबाते हुए उसे नजरअंदाज करती है।ऐसे में जब पुष्पा के दूसरे पार्ट की तैयारी हो रही है तो स्वाभाविक सी बात है कि दक्षा अपने भाई के मौत का बदला तो अवश्य लेना चाहेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

वैसे भी जो दक्षा गुस्से में आकर अपने पति के छाती पर बैठकर ब्‍लेड से उसका गला रेतने की कोशिश कर सकती है और लेडी विलेन का रूप कितना खतरनाक हो सकता, वह फिल्म के दूसरे हिस्से में जरूरी देखने को मिलेगा।वहीं अब हम दक्षा यानि अनसूया भारद्वाज के रियल लाइफ की बात करें तो वास्तविक जीवन में वो काफी संजीदा, बेबाक, बोल्‍ड और खूबसूरत हैं। बता दें कि अनसूया को फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में काम करते हुए 19 साल हो गए हैं और उन्होंने ना सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि वो एंकर और होस्‍ट भी रह चुकी हैं।इसके अलावा बात अनसूया के जन्‍म की करें तो उनका जन्म 15 मई 1985 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में हुआ है। 36 साल की अनसूया साल 2003 में ‘नागा’ फिल्‍म में एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आईं थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2016 में एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। वहीं आखिर में बता दें कि दो बच्‍चों की मां अनसूया सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं और अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!