न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में रिचा घोष ने लगाया शानदार अर्धशतक, बना दिया ये रिकार्ड

क्रिकेटर रिचा घोष ने मंगलवार को महिला एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वीन्सटाउन के जान डेविस ओवल स्टेडियम में चल रहे चौथे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद भी टीम इंडिया को 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा। घोष ने सिर्फ 26 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 52 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। इससे पहले यह रिकार्ड वेदा कृष्णमूर्ति के नाम था। उन्होंने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

घोष और वेदा के बाद इस लिस्ट में सब्बीनेनी मेघना का नाम है। 25 साल की इस महिला क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। इस मैच में उन्होंने 41 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी। इसमें नौ चौके और दो छक्के लगाए थे। इसके अलावा वेदा ने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

20 ओवर भी नहीं खेल पाई इंडियन वुमेंस टीम
बारिश के कारण चौथे एकदिवसीय मैच को  20- 20 ओवरों  का कर दिया गया। इससे पहले अमेलिया केर ने 33 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 191/5 का स्कोर बनाया। सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने भी 41 और 32 की उपयोगी पारियां खेलीं। एमी सैटरथवेट ने भी 16 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में भारत की महिला क्रिकेट टीम 17.5 ओवर में  128 रनों पर आल आउट हो गई। आठ खिलाड़ी दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में कीवी टीम 4-0 से आगे हो गई है।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!