Top 5 Youngest Female IAS: ये हैं देश की पांच सबसे कम उम्र की महिला आईएएस, जानिए इनकी सफलता की कहानी

देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की होती है, जिसमें हर साल कई अभ्यर्थी कड़ी मेहनत और लगन के बाद सफल होते हैं। लेकिन वह सफलता तब और खास बन जाती है जब अभ्यर्थी पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा पास कर लेते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वालों में देश की कई महिलाएं शामिल हैं। यहां यूपीएससी की परीक्षा को पास करने वाली ऐसी पांच महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है, जो सबसे कम उम्र की   आईएएस अफसर बन गई हैं। इस महिलाओं ने साबित कर दिया कि सपने को पूरा करने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बस हौसले मजबूत और लगन होनी चाहिए। यूपीएससी जैसी सबसे कठिन परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं होता लेकिन 22 साल की उम्र में अगर कोई महिला ऐसा कर दिखाती है तो यकीनन यह सराहनीय है। चलिए जानते हैं देश की पांच सबसे कम उम्र की महिला आईएएस अफसरों के बारे में, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करके कीर्तिमान स्थापित किया है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

आईएएस अनन्या सिंह

आईएएस अनन्या सिंह प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम आने के बाद हर कोई उनकी सराहना कर रहा था। दरअसल मात्र 22 साल की उम्र में उन्होंने आईएएस की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। अनन्या सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2019 में 51वीं रैंक आई प्राप्त की थी।

आईएएस सिमी करन

ओडिशा के बालासोर जिले की रहने वाली सिमी करन ने यूपीएससी की परीक्षा साल 2019 में 22 साल की उम्र में पास की थी। सिमी भिलाई स्टील प्लांट के एक अधिकारी की बेटी हैं। आईएएस परीक्षा में सिमी की अखिल भारतीय रैंक 31वीं आई थी।

आईएएस टीना डाबी

यूपीएससी परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया टॉप करने वाली एक महिला थी। खास बात यह है कि पहली रैंक हासिल करने वाली यह महिला मात्र 22 साल की थी। यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी ने 20 साल की उम्र में ग्रेजुएशन कर लिया था और दो साल की तैयारी के बाद आईएएस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

आईएएस स्वाति मीणा

राजस्थान के अजमेर की स्वाति मीणा ने साल 2007 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। स्वाति मीणा जब आईएएस बनी तो वह मात्र 22 साल की थीं। आईएएस परीक्षा में उनकी रैंक 260 रही। स्वाती मीणा को मध्य प्रदेश कैडर के लिए चुना गया। उनकी मां पेट्रोल पंप चलाती थीं। उन्हें दबंग आईएएस में भी शामिल किया जाता है।

आईएएस स्मिता सभरवाल:

कम उम्र में आईएएस बनने वाली स्वाति सभरवाल ने यूपीएससी सीएसई 2000 में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की थी। जब वह आईएएस बनीं तो वह मात्र 22 साल की थीं। उनकी शादी आईपीएस अधिकारी अकुन सभरवाल से हुई। स्वाति सभरवाल तेलंगाना सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर तैनात हुईं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!