Rohit Sharma की टेंशन हुई खत्म! टीम इंडिया को मिला धोनी जैसा फिनिशर, छक्का लगाकर करता है मैच खत्म

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीत चुकी है। इस सीरी के दौरान कप्तान Rohit Sharma  की एक टेंशन खत्म हो चुकी है क्योंकि टीम इंडिया को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा एक फिनिशर मिल चुका है। ये प्लेयर भी बिल्कुल धोनी की ही तरह छक्का लगाकर मैच खत्म करता है।



टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर

वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच में गेंदबाज और बल्लेबाज दोनो का ही समान तौर पर योगदान रहा है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma  की एक टेंशन भी खत्म हो गयी है। दरअसल टीम को काफी दिनो से एक अच्छे फिनिशर की जरूरत थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद टीम को उनके जैसा फिनिशर नहीं मिल पा रहा था। लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गये पहले टी20 मैच में धोनी जैसा फिनिशर टीम इंडिया को मिल ही गया, जो कि बिलकुल धोनी की तरह ही छक्का लगाकर मैच खत्म करता है। टीम इंडिया का ये नया फिनिशर कोई और नहीं बल्कि युवा प्लेयर वेंकटेश अय्यर है।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

वेंकटेश अय्यर बने टीम इंडिया के नये फिनिशर

वेंकटेश अय्यर ने कप्तान Rohit Sharma  की आधी परेशानी दूर कर दी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 के पहले ही मैच में वेंकटेश अय्यर ने अपना शानदार प्रदर्शन सबके सामने पेश किया। इस मैच में वेस्ट इंडीज के द्वारा दिये गये 157 रन का पीछा करते हुए Rohit Sharma  और ईशान किशन की ओपनिंक पारी ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया, लेकिन इनके आउट होते ही टीम इंडिया ने अपना 4 विकेट बहुत जल्दी ही गंवा दिया। इसके बाद टीम को बीच भंवर से बाहर निकालने के लिए वेंकटेश अय्यर मैदान पर आये। मैदान में वेंकटेश अय्यर का सूर्यकुमार यादव ने जमकर साथ दिया और बिना एक भी विकेट गवांये दोनो ने टीम को 6 विकेट से जीत हासिल करा दी। वेंकटेश ने इस मैच का अंत छक्के से किया जिसे देखकर किसी को भी धोनी की याद आ जायेगी। वेंकटेश अय्यर के इस अंदाज को देखते हुए अब कप्तान Rohit Sharma  की टेंशन खत्म होती हुई दिख रही है, क्योंकि Rohit Sharma को टीम के लिए एक धाकड़ फिनिशर की जरूरत थी, जो शायद अब टीम को मिल चुका है।आईपीएल में भी दिखा चुके है जलवा

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

वेंकटेश अय्यर इससे पहले आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होने अपने इसी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर केकेआर को फाइनल तक पहुंचाया था। पिछले साल केकआर के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होने 10 मैचो में 370 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी अपने नाम किये थे। वेंकटेश अय्यर के इसी घातक बल्लेबाजी को देखते हुए केकेआर की टीम ने उन्हे आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया था।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!