Sheorinarayan Maghi Mela : त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ शुरू हुआ शिवरीनारायण मेला, माघी पूर्णिमा से शुरू हुआ मेला 15 दिनों तक चलेगा, भगवान नर नारायण के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आज से 15 दिनों का माघी मेला शुरू हो गया है. त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान नर नारायण का दर्शन किया. आज पहले दिन शिवरीनारायण मेला भी हजारों की संख्या में भीड़ जुटी.

 



मान्यता है कि पुरी के भगवान जगन्नाथ, माघी पूर्णिमा के दिन शिवरीनारायण में विराजते हैं और भगवान को आज के दिन शिवरीनारायण में लगता है. यही वजह है कि दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है. मंदिर में भक्तों की लाइन लगी है.दूसरी ओर शिवरीनारायण मेला में मनोरंजन और खरीददारी के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी है. माघी पूर्णिमा के पहले दिन छग के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग, शिवरीनारायण मेला में पहुंचे.

आपको बता दें, छग का सबसे प्राचीन और बड़े मेले के रूप में शिवरीनारायण मेले की पहचान है. छग के अलावा देश भर से शिवरीनारायण के मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं.नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने कहा कि शिवरीनारायण मेले की आज से शुरुआत हो गई है. उन्होंने राज्य शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिवरीनारायण मेले का सफल आयोजन, सामूहिक सहयोग से किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!