Sheorinarayan Mela : शिवरीनारायण का माघी मेला 16 से, त्रिवेणी संगम में लगेगी आस्था की डुबकी, 15 दिनों तक चलेगा छग का प्राचीन शिवरीनारायण मेला

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 16 फरवरी से 15 दिनों का माघी मेला शुरू होगा. छग के सबसे बड़े और प्राचीन शिवरीनारायण मेले की तैयारी, स्थानीय प्रशासन ने पूरी कर ली है. मेले में झूले, मौत कुंआ और अन्य मनोरंजन के साधन पहुंच गए हैं, वहीं दुकानें सज गई है.यहां माघी पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि पुरी के भगवान जगन्नाथ, एक दिन शिवरीनारायण में विराजते हैं. यही वजह है कि शिवरीनारायण के त्रिवेणी संगम में स्नान कर श्रद्धालु, पुण्य लाभ प्राप्त करने भगवान के दर्शन करते हैं. शिवरीनारायण मेले में छग के अलावा ओडिसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश समेत देश भर के लोग पहुंचते हैं. यहां विदेश से भी लोगों का आना होता है.शिवरीनारायण में माघी स्नान के लिए आज रात से श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाएगी और सुबह महानदी, जोंक और शिवनाथ नदी के त्रिवेणी संगम में स्नान होगा, फिर भगवान नर नारायण के दर्शन करेंगे. इस दौरान लोट मारते भी श्रद्धालु, मंदिर पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने भगवान से प्रार्थना करते हैं.

 



शिवरीनारायण नपं की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने बताया कि मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है. आज रात से मेला में भीड़ जुट गई है और कल 16 फरवरी की सुबह से चित्रोत्पला महानदी के त्रिवेणी संगम में स्नान होगा, उसके बाद भगवान के दर्शन कर मेला का आनन्द लेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!