Sheorinarayan Ram Van Gaman Path : शिवरीनारायण में राम वन गमन पथ का अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया, महानदी में बोटिंग का आनन्द भी लिया

जांजगीर-चाम्पा. पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने शिवरीनारायण में राम वन गमन पथ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राम वन गमन परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों- मुख्य प्रवेश द्वार, मूर्ति निर्माण, राम वन गमन पथ के अंदर घाट निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये।



यहां अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने महानदी में बोटिंग का भी आनन्द लिया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष की अंजनी मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।पर्यटन सचिव ने उक्त निर्माणाधीन कार्याें का सघन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिवरीनारायण में श्रीराम की मूर्ति स्थापना के लिए स्थल का अवलोकन किया। इसके पूर्व सचिव अन्बलगन पी., कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला भगवान श्रीराम के मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : महुआ शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बिलासपुर गांव और किरीतमाल गांव में 92.500 लीटर शराब, 200 किलो महुआ लहान जब्त

error: Content is protected !!