सेल्समैन ने बेइज्जत करके भगा दिया था, आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया के बाद ‘किसान’ को मिली गाड़ी

कर्नाटक के एक शोरूम में कथित रूप से अपमानित हुए किसान के मामले में उद्योगपति आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया के बाद उसे माफी और सम्मान के साथ नई बोलेरो गाड़ी डिलीवर की गई है. तुमकुर के किसान केंपेगौड़ा आरएल अपने दोस्त के साथ गाड़ी खरीदने गए थे, जब एक सेल्समैन ने गरीब समझकर भगा दिया था. जवाब में किसान 30 मिनट के अंदर 10 लाख कैश लेकर महिंद्रा शोरूम पहुंचा गया था.

 



10 लाख के कैश के साथ किसान को देखकर सेल्समैन हैरान रह गया था. उसने अगले चार दिन के अंदर गाड़ी डिलीवरी करने का वादा किया था. बाद में छुट्टियां पड़ने के कारण जब किसान को समय से गाड़ी नहीं मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की थी. मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

आनंद महिन्द्रा ने लिखा था, ‘महिंद्राराइज का मुख्य उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना और व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है. इस मामले को तत्परता से हल किया जाए’.

इस मामले में महिंद्रा ऑटोमोटिव की तरफ से एक आधिकारिक नोट भी आया, जिसमें कंपनी ने लिखा, ‘हम मिस्टर केंपेगौड़ा और उनके दोस्तों को 21 जनवरी को डीलरशिप पहुंचने पर हुई असुविधा के लिए खेद है. जैसा कि वादा किया गया था, हमने उचित कदम उठाए हैं और मामला सुलझ गया है. हमें चुनने के लिए हम केंपेगौड़ा का धन्यवाद करते हैं और महिंद्रा परिवार में उनका स्वागत करते हैं’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!