फरवरी महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का होगा फायदा, भाग्य का पूरा मिलेगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। फरवरी माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है।इस महीने सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शास्त्रों में सूर्य देव को आत्मा और मान-सम्मान, मंगल ग्रह को साहस और शुक्र ग्रह को वैभाव प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर और 27 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि आएंगे। वहीं 19 फरवरी को बृहस्पति कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इस महीने में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशिवालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं।



मेष राशि मेष राशि के जातकों को फरवरी महीने में धन लाभ होगा। नौकरी और व्यापार के मामले में अच्छा समय रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग है। विवाहित जोड़े सुख का अनुभव करेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। यात्रा के लिए यह महीना सफलता दिलाने वाला होगा। जीवन शैली को बदलने के प्रयास सफल परिणाम देंगे।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

 

तुला राशि तुला राशि के जातक लंबित मुद्दो को हल करने में सक्षम होंगे। पूरे महीने भर उर्जा का आवेग अनुभव करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन व्यय में भी वृद्धि होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक परेशानियां खत्म होंगी।

कन्या राशि कन्या राशिवालों को बृहस्पति और शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। कोई पुराना मामला अटका हुआ है, तो इस महीने संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बेल्हाडीह के आश्रित ग्राम कनाईडीह में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी

धनु राशि सूर्य, शनि और मंगल ग्रह के मकर राशि में एक साथ आने से धनु राशिवालों को विशेष लाभ होगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले लेने में विशेष सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होगी। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।

 

 

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

error: Content is protected !!