IPL 2022 में इन टीमों को मिली सबसे दमदार ओपनिंग जोड़ी! अपने दम पर ही जिता सकती है मैच

IPL की सबसे सफल टीमो की बात करे, तो मुंबई इंडियेस के बाद सीएसके का ही नाम लिया जाता है। इस टीम ने अबतक 4 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है और पांचवी बार भी जीतने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। सीएसके ने इस बार न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को टीम में शामिल किया है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉनवे IPL 2022 में सीएसके द्वारा रिटेन किये गये प्लेयर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। दरअसल ये दोनो ही ऐसे घातक प्लेयर्स है, जो अपने दम पर ही टीम को मैच जीता सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की बात करे, तो पिछले IPL में इनकी आतिशी पारी तो याद ही होगी। इन्होने IPL 2021 में 16 मैचो में 636 रन बनाये थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। IPL 2022 के लिए सीएसके की तरफ से ये दोनो प्लेयर्स ही अकेले दूसरी टीम को पानी पिलाने के लिए काफी है।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

CSK की झोली में गिरे ये प्लेयर्स

भी अपने खिलाड़ियों के सेलेक्शन में किसी से पिछे नहीं थी। दिल्ली ने भी इस बार ऑक्शन में कुछ ऐसे प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा, जिसे देखकर दूसरे टीम के प्लेयर्स का पसीना छूट सकता है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और ओपनर डेविड वार्नर को अपने साथ जोड़ा है। यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि अगर वार्नर अपनी लय में हो, तो वह किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं। IPL में भी हमेशा उनकी आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली है। डेविड वार्नर के साथ दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ है, जिसमें सहवाग और सचिन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ये प्लेयर बिल्कुल रोहित शर्मा जैसे लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। IPL 2022 में इस बार दिल्ली की तरफ से इन दोनो की ओपनिंग पारी कहर बरसाने वाली है।लखनऊ के पास है बेस्ट ओपनर्स

IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ सुपरजायंट्स ने कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के उपकप्तान के एल राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑक्शन में भी इस टीम ने देश विदेश के बेहतर प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ ने ओपनर के तौर पर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और कप्तान के एल राहुल को रखा है। दोनो ही प्लेयर आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ समय से के एल राहुल अपनी शानदार पारियों के लिए काफी जाने जा रहे हैं। ऐसे में ये दोनो ही प्लेयर्स टीम को IPL 2022 के फाइनल तक ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

दिल्ली को मिले ये धाकड़ ओपनर्समार्च में शुरू हो सकता है IPL 2022

IPL 2022 का ऑक्शन अब खत्म हो चुका है, जिसमें 204 प्लेयर्स पर ही फ्रेंचाइजी ने बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई थी। इस ऑक्शन के दौरान कई दिग्गज प्लेयर्स अनसोल्ड रह गये। ऑक्शन के खत्म होते ही अब सभी को IPL 2022 का इंतजार है जो कि मार्च के आखिर तक शुरू हो सकता है। इस बार दो टीमें डेब्यू भी करने जा रही है, तो ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि ये दो डेब्यू कर रही टीम पुराने टीमों के साथ जमकर मुकाबला कर पाती है या नहीं।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!