टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल के लिए खतरा बना ये खिलाड़ी, विस्फोटक अंदाज में लगा रहा रनों का अंबार

भारतीय टीम के कप्तान बनते ही रोहित शर्मा युवाओं के लिए टीम का दरवाजा खोल रहे हैं. आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका देने के साथ-साथ सीनियर्स प्लेयर को ब्रेक दिया जा रहा है. हालांकि, कई खिलाड़ी इंजरी की वजह से टीम का हिस्सा नहीं है. सीनियर प्लेयर केएल राहुल भी चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं. हालांकि, रोहित शर्मा के प्लानिंग को देखते हुए राहुल को इस खिलाड़ी से खतरा हो सकता है.



श्रीलंका के खिलाफ रोहित की नई रणनीति

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुए टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. हालांकि इन युवा खिलाड़ियों को इतने ज्यादा मौके नहीं मिल सका जिससे उनके प्रदर्शन का आंकलन किया जा सके या फिर ये पता लगाया जा सके कि ये प्लेयर्स टीम में फिट होते हैं या फिर नहीं. हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम 24 फरवरी से श्रीलंका के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने नया प्रयोग करते हुए केएल राहुल और अपने जगह पर ओपनिंग करने के लिए इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को भेजा था. ये प्रयोग भले ही फेल हो गया हो लेकिन रोहित इस प्लान को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज में टीम इंडिया अपने नए ओपनर के साथ मैदान पर उतर सकती है. यानि रोहित शर्मा की प्लानिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, अगर ये ये ओपनर जोड़ी चल गई तो केएल राहुल (KL Rahul) के लिए समस्या खड़ी हो सकती है. विदित हो कि इशान किशन मिल रहे मौकों का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. लेकिन अब इन दोनों के लिए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने कुछ बड़ा प्लान कर रखा है.

रोहित शर्मा पिछले सीरीज के आखिरी मुकाबले में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने के लिए आये थे. रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर चुके हैं कि वो युवाओं को लगातार मौका देंगे. रोहित और कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि फीट खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन अनफिट खिलाड़ियों को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जायेगा चाहे वो कितना भी सीनियर प्लेयर रहे.
रोहित-राहुल की जगह नई जोड़ी

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

रुतुराज का बल्ला उगल रहा आग

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम के पास ज्यादा समय नहीं बचा है. लगातार चोटिल हो रहे केएल राहुल टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं जिसे देखते हुए इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग में भेज कर कप्तान रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में उतर सकते हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ देखने को मिला था.

इसके अलावा केएल राहुल के टीम में आने पर वो रुतुराज के साथ ओपनिंग करते हुए ओपनर बल्लेबाज को मिडिल ऑर्डर में उतार सकते हैं. रुतुराज भले ही मौका मिलने पर ज्यादा सफल नहीं हो सके लेकिन वो अपने क्रिकेट करियर के सबसे सुनहरे दौर में हैं. आईपीएल में ऑरेंज कैप हासिल करने के बाद भी घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला आग उगल रहा है. उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के बस की बात नहीं है. ऐसे में अगर गायकवाड़ ओपनिंग स्लॉट में सफल रहे तो केएल राहुल के लिए समस्या खड़ी हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!