फिल्मों में आने से पहले शादीशुदा थे ये 8 सितारें, फेमस होते ही तीन ने ले लिया तलाक

बॉलीवुड में सफलता पाने का कोई मंत्र नहीं हैं. बस यदि आपके अंदर हुनर हैं और आपकी किस्मत भी बढ़िया हैं तो आप यहाँ हिट हो सकते हैं. आमतौर पर लोगो के मन में ये धारणा बनी रहती हैं कि बॉलीवुड में जाना हैं तो शादी के लफड़े में मत पड़ो. पहले अपना करियर बना लो और फिर शादी करना.

 



बॉलीवुड में कई सितारों ने ये रुल फॉलो भी किया हैं. हालाँकि आज हम आपको उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रहने के पहले ही शादी रचा ली थी. ऐसे में उनका शादी करना और उनकी बीवी का साथ होना इन सितारों के लिए काफी लक्की साबित हुआ था. वैसे इनमे से तीन कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने फेमस होने के बाद अपनी शादी तोड़ तलाक ले लिया था.

1. आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का दिल अपनी पड़ोसन रीना दत्त पर आ गया था. धर्म अलग होने की वजह से दोनों ने घर से भागकर शादी रचाई थी. आमिर और रीना की शादी 1986 में हुई थी. इसके दो साल बाद आमिर 1988 में ‘क़यामत से क़यामत तक’ नामक फिल्म में नज़र आए थे. फिर 2002 में आमिर और इन का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर ने किरण राव से दुरी शादी रचा ली.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

2. फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने सन 2000 में अधुना भबानी से शादी रचाई थी. इसके बाद साल 2001 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर ‘दिल चाहता हैं’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. वहीं एक्टिंग में उनका डेब्यू ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ फिल्म से हुआ था. 2017 में फरहान और अधुना का तलाक भी हो गया था.

4. शाहरुख़ खान


बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान भी बॉलीवुड में कदम रखने के पहले शादीशुदा थे. गौरी खान से शाहरुख़ ने 1991 में शादी रचाई थी. वहीं 1992 से उनका ‘दीवाना’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

5. आयुष्मान खुराना


बॉलीवुड के नए सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से साल 2008 में शादी रचाई थी. इसके बाद 2012 में आयुष्मान ने ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी.

6. सुनील शेट्टी


बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने 1991 में माना शेट्टी से शैड रचाई थी. इसके एक साल बाद उन्होंने ‘बलवान’ फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी.

7. आर. माधवन


माधवन ने 1999 में सरिता बिरजे से शादी की थी. इसके बाद 2002 में वे पहली बार तमिल फिल्म Alaipayuthey में नज़र आए. वैसे शादी के पहले माधवन टीवी सीरियल में आ चुके थे.

8. राज कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने 1946 में कृष्णा कपूर से ब्याह किया था. इसके बाद 1947 में ‘नील कमल’ फिल्म से डेब्यू किया था. हालाँकि बाल कलाकार के रूप में वे 10 साल की उम्र में ही बड़े पर्दे पर नज़र आए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!