सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, चांदी की चमक भी बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें भाव

नई दिल्ली. वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 552 रुपये चढ़कर 50,518 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 



इसी के अनुरूप चांदी भी 1,012 रुपये के उछाल के साथ 64,415 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण जोखिम वाली संपत्तियों की धारणा प्रभावित होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 31 पैसे की गिरावट के साथ 74.86 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये में गिरावट के साथ न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरट सोने के हाजिर भाव में 552 रुपये की तेजी देखी गई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी तेजी के साथ 24.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत करीब 1,910 डॉलर प्रति औंस के लगभग थी जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!