स्कूल के बाहर दो छात्रों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत, वारदात से सनसनी

अमेरिका के मिनियापोलिस उपनगर में एक स्कूल के बाहर बुधवार को दो छात्रों को गोली मार दी गयी जिनमें से एक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।



रिचफील्ड पुलिस प्रमुख जे हेन्थोर्ने ने बताया कि साउथ एजुकेशन सेंटर के बाहर दोपहर करीब 12 बजकर सात मिनट पर छात्रों को गोली मारी गयी। एक छात्र को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गए और पुलिस इलाके की तलाशी ले रही है।

इसे भी पढ़े -  Gold Price Today: हथियारों की होड़ में सोना बेच रहा भारत का ये दोस्त! 24 कैरेट गोल्ड की वहां इतनी कीमत

उन्होंने कहा, ‘‘रिचफील्ड शहर में यह दुखद दिन है।’’

साउथ एजुकेशन सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, इस स्कूल में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं। डिस्ट्रिक्ट 287 की अधीक्षक सांद्रा लेवान्दोव्स्की ने बताया कि छात्रों को स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप गोली मारी गयी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

error: Content is protected !!