केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना को लेकर राज्यों को लिखा पत्र, स्कूल खोलने की है प्लानिंग? जानिए शिक्षा मंत्रालय ने महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए एक योजना के साथ राज्यों को लिखा पत्र

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शिक्षण की निरंतरता को सुनिश्चित करने और पढ़ाई पर महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए एक योजना के साथ पत्र लिखा है।

 



इसमें छात्रों के लिए वित्तीय सहायता, प्राथमिक स्कूल शिक्षकों के लिए टैबलेट खरीदने के वास्ते धन और मौखिक वाचन प्रवाह (ओआरएफ) अध्ययन कराने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को, प्रत्येक को 20 लाख रुपये की सहायता दिया जाना शामिल है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए पढ़ाई की निरंतरता जारी रखने की एक फौरी और उपयुक्त रणनीतिक की काफी जरूरत है। हमने एक बहुआयामी और समग्र दृष्टिकोण अपनाया है ताकि बच्चों को पर्याप्त सहायता मिल पाए।’’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!