आने वाला है Honda Activa इलेक्ट्रिक? जानिए क्या होगी खासियत

नई दिल्ली: Honda Activa Electric Version भारतीय बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार है। कई कंपनियां एक से एक फीचर्स के साथ बाजार में इलेक्ट्रिक टू विलर्स मार्केट में पेश कर रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि Honda Motorcycle and Scooter India जल्द ही Activa का इलेक्ट्रिक अवतार पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस संबंध में कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

 



 

Honda Activa Electric Version इंडिया में अभी स्कूटर सेगमेंट का बेताज बादशाह Honda Activa है. मार्केट में अभी इसका 6th जेनरेशन मॉडल मौजूद है। अब खबर है कि HMSI बहुत जल्द इंडियन मार्केट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है और ये होंडा एक्टिवा पर बेस्ड होगा।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

हाल में HMSI के प्रेसिडेंट आत्सुशी ओगाता ने एक इंटरव्यू में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की टाइमलाइन का खुलासा किया था। कंपनी अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच इंडियन मार्केट में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। इसी स्कूटर के होंडा एक्टिवा पर बेस्ड होने की जानकारी है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई स्थिति साफ नहीं की है। जबकि कुछ समय पहले Honda के Benly E स्कूटर को इंडिया में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

खबरों के मुताबिक Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बढ़त बनाने के लिए Activa के ब्रांड नाम को भुना सकती है। वहीं ये स्कूटर स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। ताकि लोगों के लिए सुविधाजनक हो। सरकार ने भी बजट में बैटरी चार्जिंग स्टेशन के बजाय बैटरी स्वैपिंग को बढ़ाने की बात कही है। मार्केट में अभी Ola S1, Ather 450X, Bajaj Chetak, Okinawa, TVS iQube, Hero Electric जैसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!