नही रहे दिग्गज एक्टर राजेश, गम्भीर बीमारी ने छीन लिया फ़िल्म इंडस्ट्री का एक और सितारा, पढ़िए

बेंगलुरु: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और डिस्को किंग बप्पी लहरी के निधन के बाद शनिवार को दिग्गज अभिनेता राजेश के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है।



कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने एक्टर राजेश का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजेश के निधन से सिर्फ कन्नड़ सिनेमा को ही नहीं बल्कि देश को भी बड़ा गहरा सदमा पहुंचा है।
गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे राजेश को 10 दिन पहले बेंगलुरू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक सप्ताह से अधिक समय तक डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की सभी कोशिशें की लेकिन शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2.30 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ एक्टर की किडनी खराब होने के बाद से सेहत खराब चल रही थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को चांदी के सिक्के से किया गया सम्मानित, तिलक एवं मिठाई खिलाकर शाला में कराया गया प्रवेश, 25 छात्राओं को सायकल का किया गया वितरण

1960 से कन्नड़ फिल्मों में थे सक्रियइसके साथ ही दिग्गज अभिनेता राजेश को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ा। शनिवार को ही पूरे सम्मान के साथ परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। राजेश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में लीड रोल किया था, इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग किरदार में देखा जाने लगा।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जताया शोकबताया जा रहा है कि स्वस्थ खराब होने की वजह से वह कई दिनों तक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे। अभिनेता के निधन से उनके फैंस और परिवार के लोग सदमे में हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी राजेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री राजेश का निधन बहुत ही दर्दनाक है।’

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : कर्रापाली के आश्रित ग्राम दारीमुड़ा में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर कार्यक्रम का आयोजित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल

 

इन फिल्मों के लिए किया जाएगा यादबसवराज बोम्मई ने आगे लिखा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करें।’ एक्टर राजेश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे, उन्होंने एक दशक तक मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में सुवर्ण भूमि, कप्पू, बिलुप्पु, पुण्य पुरुष, वृंदावन, कानिके, नम्मा माने, सुका समसरा, पूर्णिमा, बेताला गुड्डा, नम्मा बडुकू, भले भास्करा, विषकन्ये जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

 

150 से अधिक फिल्मों में किया काम उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल तक लगातार काम किया, इस दौरान राजेश ने 150 से अधिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। उन्हें कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। राजेश ने 60 के दशक में कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी बेटी आशा रानी भी एक फिल्म निर्माता हैं। वहीं, कन्नड़ अभिनेता अर्जुन सरजा उनके दामाद हैं। अभिनेता राजेश के निधन पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सांस्कृतिक भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष, सीईओ, सीएमओ और बीईओ सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!