बॉडी बनाने के लिए लगवाया 3 लाख का इंजेक्शन.. प्राइवेट पार्ट में हो गया ऐसा.. जिम ट्रेनर के खिलाफ FIR दर्ज

Injection was done to make body इंदौर: युवक को जिम ट्रेनर ने अच्छी बॉडी बनाने का लालच देकर प्रतिबंधित इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद युवक को प्राइवेट पार्ट में दिक्कत होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिबंधित इंजेक्शन लगने के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में संक्रमण हो गया। अब युवक ने जिम ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 



Injection was done to make body मीडिया रिपोट के अनुसार वह अनूप नगर स्थित ‘वन लाइफ फिटनेस जिम’ में एक्सरसाइज करने जाता था। वहां जिम के ट्रेनर सफीक उर्फ सोनू खान तथा रईस खान ने एजाज को वजन बढ़ाने और अच्छी बॉडी बनाने का लालच दिया।

बताया कि अच्छी बॉडी का लालच देकर जिम ट्रेनर ने उससे ढाई से तीन लाख रुपये लिए और इंजेक्शन लगा दिया। ये स्टेरॉइड के इंजेक्शन थे। इनको लगाने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गया और उसे काफी तकलीफ होने लगी। एजाज ने बताया कि रविवार को भी सोनू खान ने उनको एक इंजेक्शन लगाया। जब वह दवाई की शीशी बैग में रखने लगा तो उसके बैग से प्रतिबंधित दवाई का पर्चा गिरा। इसे पढ़ने के बाद एजाज को पता चला कि उसे प्रतिबंधित स्टेरॉइड दवाइयों का इंजेक्शन लगाया जा रहा था।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

पुलिस ने सोनू खान और रईस खान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एजाज को साल 2019 से प्रतिबंधित इंजेक्शन दे रहे थे। उसे सप्ताह में दो से तीन बार इंजेक्शन लगाए जाते थे। फिलहाल, पुलिस ने सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए हैं। अभी उसका भाई रईस खान फरार है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

ये इंजेक्शन उसका वजन और स्टेमिना बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे थे। एजाज के अनुसार, इससे उसके प्राइवेट पार्ट में जलन होने लगी और कुछ ही घंटों बाद पेशाब करते समय तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद एजाज ने पुलिस से संपर्क किया और जिम ट्रेनर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!